Jaya Verma: रेलवे बोर्ड की CEO बनी जया शर्मा, 105 साल बाद पहली बार किसी महिला को मिला ये पद

Railway board news updates: रेलवे बोर्ड में पहली बार किसी महिला अधिकारी को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। रेलवे बोर्ड में परिचालन और व्यवसाय विकास की सदस्य जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद का कार्यभार दिया गया है, जया वर्मा शर्मा ने आज यानी 1 सितंबर, 2023 से पदभार ग्रहण की, जोकि 31 अगस्त 2024 इस पद पर बनी रहेंगी। आपको बता दें कि 105 साल के इतिहास में जया वर्मा सिन्हा रेलवे के इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं।

दरअसल, वर्तमान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसको लेकर रेलवे ने वरीयता के आधार पर चार लोगों का पैनल तैयार किया था। जिसमें जया वर्मा को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ बनाने की मुहर लग गई है। जया वर्मा रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष भी हैं। वहीं, विजयलक्ष्मी विश्वनाथन रेलवे बोर्ड की पहली महिला सदस्य थीं। आपको बता दें कि जया उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर में वर्ष 1990 में बतौर एसीएम के पद पर कार्य कर चुकी हैं। हालांकि तब कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे के इलाहाबाद मंडल (अब प्रयागराज मंडल) के अधीन था। हालांकि अब भी कानपुर स्टेशन अब भी प्रयागराज मंडल में ही है, लेकिन जोन उत्तर मध्य रेलवे हो गया है।

आपको बता दें कि बालासोर में हुए कोरमंडल एक्सप्रेस हादसे के समय जया वर्मा सिन्हा ही पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से जानकारी दे रही थी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय में भी इस घटना को लेकर पावर प्रजेंटेशन जया वर्मा सिन्हा ने ही दी थी। इस दौरान उनकी कार्यशैली को काफी सराहना की गई थी। अब इस महिला अधिकारी पर रेलवे के क्षेत्र में बेहतर काम करने की उम्मीद पर सरकार भरोसा कर रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया है।

इस दौरान जया के बड़े भाई जयदीप वर्मा ने बताया कि रेलवे बोर्ड की पहली महिला सीईओ और अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। इससे प्रयागराज का भी मान बढ़ा है।

वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने जया वर्मा सिन्हा को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि जया वर्मा सिन्हा को ह्रदय से बधाई देती हूं। यह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि यहां से पुरा छात्रों में से एक और ने सर्वोच्च पद प्राप्त किया। यह अधिक प्रशंसनीय है क्योंकि वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं। आपको बता दें कि जया वर्मा सिन्‍हा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और परास्नातक की पढ़ाई की है। यहां से उन्होंने मनोविज्ञान से परास्नातक किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *