गूगल ने Google Play Best of 2021 इंडिया अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली। गूगल ने गूगल प्ले-स्टोर के साल 2021 के बेस्ट एप की लिस्ट जारी कर दी है। गूगल ने Google Play Best of 2021 इंडिया अवार्ड की घोषणा की है। इस लिस्ट में बेस्ट एंड्रॉयड एप्स के नाम शामिल हैं। ओवरऑल कैटेगरी में Bitclass को साल 2021 के बेस्ट एप का खिताब मिला है। वहीं पबजी के नए अवतार बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) को ‘Best Game of 2021′ के खिताब से नवाजा गया है। बेस्ट ऑडियो एप में Clubhouse का नाम टॉप पर है। Bitclass एक ऑनलाइन क्लास लेने वाला मोबाइल एप है। यह पेड और फ्री दोनों वर्जन में उपलब्ध है। Bitclass को साल 2021 में भारत का बेस्ट एप चुना गया है जिसे गूगल प्ले-स्टोर एडिटर्स ने सबसे ज्यादा पसंद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *