Delhi: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिण कोरिया के दौरे के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर और भारत की परमाणु नीति पर महत्वपूण बयान दिया। दोनों देशों के बीच रक्षा साइबरस्पेस क्षेत्र और सैन्य प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने को लेकर अहम समझौते किए गए हैं। यह समझौते भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्ष एह्न ग्यू-बैक के बीच सियोल में बैठक की. इस दौरान उन्होने भारत की परमाणु हमले की पॉलिसी को लेकर भी अपनी बात रखी है।बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया है।
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के एक मजबूत, आत्मविश्वासी और सक्षम राष्ट्र में परिवर्तन का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा, ‘यह ऑपरेशन इस बात का सबूत है कि भारत किसी भी रूप में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति के रूप में, हम ‘पहले प्रयोग न करने’ की नीति का दृढ़ता से पालन करते है।’