दिल्ली में पकड़े गए 2 अवैध बांग्लादेशी नागरिक, फोन में मिला ये प्रतिबंधित ऐप

Delhi: दिल्ली पुलिस की फॉरेनर सेल (उत्तर-पश्चिम जिला) ने एक बड़े ऑपरेशन में 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे. यह गिरफ्तारी जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन के पास की गई। आरोपियों के पास भारत के कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। जांच में पता चला कि दोनों पहले भी भारत से डिपोर्ट किए जा चुके थे, लेकिन फिर अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में घुस आए।

तलाशी में उनके पास से क्या-क्या मिला?
  • स्मार्टफोन- 02 
  • बांग्लादेशी नेशनल आईडी कार्ड- 06 
  • फोन में प्रतिबंधित IMO एप्लीकेशन भी मिला
जांच में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस ने दोनों को फॉरेन रिजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के सामने पेश किया। इन्हें दोबारा निर्वासन (deportation) की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जा रही है ताकि अवैध प्रवेश पर रोक लग सके। यह घटना भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। इस तरह के घुसपैठ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ भी की जा रही है। दिल्ली पुलिस अक्सर इसी तरह के ऑपरेशन चला कर अवैध अप्रवास और मानव तस्करी पर रोक लगाने की कोशिश करती है।

इसे भी पढ़ें:- प्लास्टिक के कप में पीते हैं चाय, तो हो जाएं सावधान, जानलेवा बीमारी को देते है निमंत्रण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *