दिल्ली राज्य पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सैकड़ों  दिव्यांग छात्रों ने दिखाया दमखम, जीते 124 पदक

Delhi: दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अवसर और मंच मिले तो प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीसरे दिल्ली राज्य पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 दिव्यांग छात्रों ने भाग लिया. जिसमें छात्रों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया.

अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट की देखरेख में मिली तैयारी

दिल्ली नगर निगम के दिव्यांग छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट विकास डागर के मार्गदर्शन और देखरेख में इस प्रतियोगिता में भाग लिया. अनुभवी प्रशिक्षक के सान्निध्य में मिली ट्रेनिंग का असर मैदान पर साफ नजर आया. जहां छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

दौड़ से लेकर थ्रो तक दिखी प्रतिभा

इसी कड़ी में दिल्ली नगर निगम के 200 दिव्यांग छात्रों ने दृष्टिबाधित, बौद्धिक अक्षमता, मस्तिष्क पक्षाघात, ड्वार्फ लोकोमोटर हाथ एवं पैर श्रेणियों में आयोजित 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक एवं चक्का फेंक गतिविधियों में भाग लिया. हर स्पर्धा में छात्रों ने पूरे मनोयोग और खेल भावना के साथ प्रदर्शन कर दर्शकों और आयोजकों का ध्यान आकर्षित किया.

पहले दिन 124 पदक जीतकर रचा इतिहास

दिल्ली नगर निगम के दिव्यांग छात्रों ने प्रतियोगिता के पहले दिन उम्दा खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 124 पदक  जीते. यह उपलब्धि निगम विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है.

निगम विद्यालयों के छात्रों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली नगर निगम अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. दिल्ली नगर निगम अपने विद्यालय में पढऩे वाले छात्रों को हर संभव सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि निगम विद्यालयों में पढऩे वाले छात्र हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें.

इसे भी पढ़ें:-उड़ने वालों से कितना खतरनाक होते है रेंगने वाले सांप? जानें इनमें कितना होता है जहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *