कम दाम में ज्‍यादा सामान, ऐसे है ये मार्केट

शापिंग। वैसे तो शादियों के सीजन में आप भी शॉपिंग करने का प्लान कर रहे होंगे। सबके लिए कुछ न कुछ खरीदना है। कुछ अपने लिए, परिवार व बच्चों के लिए, तो कुछ दोस्तों के लिए गिफ्ट्स। कई लोग घर की सजावट का सामान भी लेना चाहते हैं।

अब इतनी सारी चीजें लेनी हैं और जेब भी देखनी हो, तो दिमाग में एक ही बात चलने लगती है कि शॉपिंग का कोई अच्छा ऑप्शन मिले, तो उसके लिए एक दिन निकला जाए। कई लोग दोस्तों से भी पूछ चुके होंगे कि कहां जाया जाए?

आपको बता दें कि शॉपिंग का असली मजा तभी है, जब आपको चीजें किफायती दाम में मिल जाए। इसलिए हम आज आपको कुछ बड़े शहरों कि ऐसे अच्छे और सस्ते बाजारों के बारे में बताएंगे, आप जहां से शॉपिंग का पूरा मजा उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं….

दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट:- राजधानी दिल्ली में शॉपिंग के वैसे, तो कई विकल्प हैं। लेकिन सस्ते बाजारों की बात करें, तो यहां स्ट्रीट शॉपिंग से बढ़िया कोई ऑप्शन नहीं है। स्ट्रीट शॉपिंग के ऑप्शन्स वैसे, तो दिल्ली में करोल बाग, चांदनी चौक, कमला नगर और सरोजिनी नगर हैं, लेकिन इनमें सरोजिनी नगर सबसे बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

जयपुर का जोहरी बाजार:- आप अगर जयपुर या उसके आसपास कहीं रहते हैं, तो यहां के जोहरी बाजार सोने और चांदी की ज्वैलरी के लिए काफी फेमस हैं। आप इसके अलावा छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ पर भी जाकर अच्छी शॉपिंग भी कर सकते हैं।

मुंबई का कोलाबा कॉजवे मार्केट:- कोलाबा कॉजवे मार्केट मुंबई की फेमस स्ट्रीट मार्केट है। जहां आपको किताबों से लेकर, कपड़ों और फुटवियर्स तक सबकी वैराइटी मिलेगी। यहां पर हर तरह के कपड़े सस्ते दाम में मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *