Luna 25: रूस का मून मिशन Luna 25 दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग में आई थी तकनीकी खराबी

Luna 25 crash: रूस के महत्वकांक्षी मिशन मून Luna-25 को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि चांद पर उतरने से पहले ही लूना-25 क्रैश हो गया है। वहीं, रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने रविवार को कहा कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद चंद्रमा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह ही पता चला था कि लैंडिंग में तकनीकी खराबी आई थी। जिसके वजह से Luna-25 कैश हो गया। ये खराबी उसके चांद की कक्षा बदलने के दौरान आई थी। यह मिशन 47 सालों के बाद रूस का पहला चंद्रमा मिशन था।

कक्षा बदलने में रहा असफल

जानकारी के मुताबिक, लूना-25 को सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था। इसके लिए लैंडिंग से पहले कक्षा बदली जानी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण नहीं बदली जा सकी। बता दें कि 1976 में तत्कालीन सोवियत संघ के दौरान लूना-24 मिशन के लगभग पांच दशकों बाद पहली बार 10 अगस्त को लूना-25 अंतरिक्ष में भेजा गया। इसने चंद्रमा पर पहुंचने के लिए अधिक सीधा रास्ता अपनाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *