RRB JE Vacancy 2026: रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है. रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए 14 अगस्त से शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिये RRB Junior Engineer के कुल 3993 पदों पर भर्ती की जाएगी. ऐसे में अगर आपके पास भी पद से संबंधित पात्रता है, तो आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 13 सितंबर है.
3,993 पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी जेई भर्ती 2026 के तहत जूनियर इंजीनियर और डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट के पद शामिल है. यह पद सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर और अन्य संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम से जुड़े हैं. कुल 3,993 रिक्तियों में कैटेगरी के अनुसार 1699 पद जनरल कैटेगरी, 624 पद एससी, 363 पद एसटी, 913 पद ओबीसी और 394 पद ईडब्ल्यूएस के लिए है.
योग्यता?
जूनियर इंजीनियर पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्ष का डिप्लोमा या संबंधित स्ट्रीम में भी बीई-बीटेक की डिग्री होना जरूरी है. वहीं डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट के लिए किसी भी इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है.
उम्र सीमा
आरआरबी जेई भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
डीबीटी के जरिए होगा चयन
आरआरबी जेई भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट परीक्षा के जरिए किया जाएगा. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा. सीबीटी 1 और सीबीटी 2 परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. जानकारी के अनुसार परीक्षा दिसंबर 2026 में होने की उम्मीद है. परीक्षा की तारीख के करीब 10 दिन पहले सिटी इंटीमेशन और चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- आरआरबी जेई भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- नए उम्मीदवार पहले अपना खाता बनाएं और पंजीकरण पूरा करें.
- आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें.
- अपनी पसंद का केवल एक आरआरबी चुनें.
- संबंधित पद और रेलवे जोन के लिए अपनी प्राथमिकता भरें.
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित तरीके से अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
- आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचें.
- अंतिम रूप से आवेदन जमा करके उसका प्रिंटआउट या प्रति सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें:-नाग पंचमी पर करें ये खास उपाय, नागदेव संग महादेव होंगे प्रसन्न