जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपने फालतू खर्चो को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज जोखिम उठाने से बचना होगा व भाइयों के सहयोग से उनके कुछ रुके हुए कार्य पूरे होते दिख रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपका अपने किसी पुराने साथी से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। नौकरी से जुडे़े जातकों को कार्य क्षेत्र में अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके कुछ शत्रु आपको प्रबल नजर आएंगे, जिनसे आपको सावधान रहना जरूरी है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आप अपने धन को भविष्य के लिए संजोकर रखेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। माताजी के कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपनी संतान को कहीं बाहर विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। उसमें आपको अपने माता-पिता के जीवन साथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे व परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे आपको अपने क्रोध व अपनी वाणी दोनों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपके लिए महंगा पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जिसके लिए आप अपने संचय धन को भी खर्च करने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अंदर आत्म सम्मान की बढोत्तरी होगी और हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपको अपने काम में आनंद आएगा और आगे बढ़ चढ़कर कार्य संपन्न करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं और मेहनत करेंगे। विरोधियों से आप जीत जायेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान सामान्य फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी और सेहत भी कुछ बिगड़ सकती है, इसलिए अपने ऊपर पूरा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को तनाव का सामना करना पड़ेगा और नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कहीं से प्रॉफिट मिल सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपका ध्यान भी इस ओर रहेगा कि अपनी मेहनत से मिलने वाले फल को किस प्रकार गुणात्मक रूप से बढ़ाएं, जिससे आपकी इनकम बढ़ती हुई नजर आए। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें अपने काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, जिससे काम में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे और अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। आज आप अपने किसी पुराने दोस्त से जी भर कर बातें करेंगे। आपकी सेहत आज मजबूत रहेगी।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आज आप भविष्य के लिए कुछ नया सोचेंगे। अपने घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए आजका दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। कामों को समय से निपटाना चुनौती होगा। मानसिक तनाव भी रहेगा, क्योंकि आप चिंता ग्रस्त रहेंगे। खर्चों में कमी आएगी और इनकम अच्छी होगी। लेकिन यदि अब आपने अपने व्यापार की ओर ध्यान नहीं दिया, तो आपको धन की हानि भी हो सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है और आपको जल्दबाजी में अपने घर परिवार अथवा कार्यक्षेत्र कहीं के भी किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा, लेकिन आपकी डूबी हुई रकम आपको प्राप्त हो सकती है। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें आपको विजय प्राप्त होगी। यदि आपको व्यापार संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों में जुटे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उनको कुछ जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा, जिसके कारण उनके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन यदि अब आपने अपने व्यापार की ओर ध्यान नहीं दिया, तो आपको धन की हानि भी हो सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *