जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला आपके लिए विवादित बन सकता है,इसलिए उसमें आपको पूरी मेहनत से जुटना होगा,तभी उसका कोई परिणाम निकल सकता है। जो लोग कोई ऑनलाइन काम को शुरू करना चाहते हैं,वह उसके लिए प्लान बनाएंगे। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी बुद्धिमता व चतुराई का परिचय देते हुए आसानी से अपने सभी कार्य हल कर पाएंगे। संतान द्वारा किसी नए कार्य में निवेश करने से मन मुताबिक लाभ मिलेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन्हें भी किसी मित्र द्वारा कोई ऑफर आ सकता है। आप अपने मधुर व्यवहार से परिवार में चल रही कलह को समाप्त करने में सफल रहेंगे,लेकिन जीवनसाथी से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज आपने धन उधार लिया,तो वह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर आ सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। यदि आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करें, तो साझेदार के कहने से बिल्कुल ना करें व बुद्धि का इस्तेमाल करके ही निर्णय ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जो लोग सट्टेबाजी में निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, इसलिए दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आप अपने परिवार में चल रहे किसी वाद विवाद को सुलझाने के लिए अपने किसी परिजन से मदद मांग सकते हैं, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी किसी चल या अचल संपत्ति का कोई वाद विवाद भी सुलझेगा। कानूनी फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल है और आप पूरी मेहनत से आज का दिन बेहतर बनाएंगे। आपके कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। धन के मामले में भी आज आप भाग्यशाली साबित होंगे और आमदनी में बढ़ोतरी का कोई न कोई जरिया आपको आज भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों पर अंकुश लगाने में कामयाब हो सकते हैं और उससे आपको कुछ सुकून मिलेगा। परिवार से दूर जाने के योग हैं। संभवतः आप अपने काम में व्यस्त होंगे और परिवार को कम समय दे पाएंगे, फिर भी परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और घरेलू जिम्मेदारियों को भी समझें। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आपके लिए आज का दिन काफी उन्नति दायक रहेगा। कुछ ऐसी परियोजनाएं हैं, जो पहले से अटकी हुई हैं, लेकिन आज उनकी धूल को आप साफ करेंगे और उन पर आगे काम करेंगे, जिससे आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी और आपको इन्कम होगी। सुदूर यात्रा पर जाने के अच्छे योग बन रहे हैं। यात्रा की प्लानिंग अच्छे से करें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज के दिन आपको कुछ नई खबरें मिल सकती हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएंगी। छोटे भाई-बहन आनंदित रहेंगे और आपकी मदद भी करेंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन हो सकता है कि आज आपको नींद कम आए और किसी चिंता को लेकर आप थोड़े व्यथित हो सकते हैं। बासी और पुराना भोजन करने से बचें, इससे स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आज के दिन आप थोड़े बातूनी हो सकते हैं और आपकी बात किसी को चुभ सकती है, इसलिए थोड़ा संभलकर बोलें। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा और उसका असर आपके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र पर पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को तनावग्रस्त महसूस करेंगे, इसलिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। संभव हो तो आज अपने ऑफिस से छुट्टी ले लें और घर पर आराम करें। घर में आपको सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव के साथ-साथ अधिक काम करना पड़ेगा। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज अचानक से कुछ अच्छे परिणाम मिलने से आज का दिन बेहतर जाएगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न भी रहेंगे और हर काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अंदर से प्रेम का एहसास होगा, जो आपके प्रेम जीवन को और भी बढ़िया बना देगा। यदि आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में भी आज का दिन रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं और कोई खास प्लानिंग भी कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में बेहतर नतीजे मिलेंगे और विदेशी संपर्कों का लाभ मिलेगा। अध्यात्म के क्षेत्र में भी आपको अच्छे अनुभव होंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। हालांकि पैसों के मामले में आपको लाभ होगा, लेकिन मानसिक रूप से आप कमजोर रहेंगे, इसलिए ऊर्जा शक्ति की कमी होने से कार्यों में अच्छे से भाग नहीं लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक लोगों का सामना करना पड़ेगा और आप के वरिष्ठ अधिकारी आपसे किसी बात पर उखड़ सकते हैं, इस बात का विशेष ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा और आपके घर से कोई व्यक्ति बाहर जाने की योजना बना सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी और प्यार भरे पल आएंगे। गुप्त तरीकों से धन का मार्ग खुलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से थोड़ी नोकझोंक हो सकती है और कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। जीवन साथी के माध्यम से समाज में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *