जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य में भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपके कार्यक्षेत्र में विरोधी भी आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे व आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, इसलिए आज आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आज आपके घर परिवार में कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद छिड़ सकता है। विद्यार्थियों को भी आज अपने कमजोर विषय पर पकड़ रखी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। रोजगार की दिशा में जो लोग इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपको सामाजिक कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप किसी नये व्यवसाय को यदि जीवन साथी से करवाना चाहते हैं, तो उसमें भी आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो वह आज अपने मनपसंद साथी को आपसे मिलवा सकता हैं। परिवार में आज किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान को आज सामाजिक कार्य में भाग लेते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने सीनियर से डांट खानी पड़ सकते हैं, इसलिए उन्हें अपने काम पर पूरा ध्यान लगाना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत भी होगा, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति जैसे कोई सूचना सुनने को मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले बेकाबू क्रोध पर लगाम रखने की जरूरत है। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता से आपको शांति का अनुभव होगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज के दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी। विशेष रूप से संतान और स्वास्थ्य को लेकर आप अधिक चिंतित रहेंगे। पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल आपके मन पर घिरे रहेंगे, जिस वजह से मानसिक राहत का अनुभव नहीं कर पाएंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे, जिसके कारण मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक संबंध बिगड़ेंगे अथवा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। जमीन-जायदाद से संबंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरूआत भी कर सकते हैं। भाई बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताने से आनंद का अनुभव करेंगे। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी का अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी दूर करने का प्रयास करना पड़ेगा। दूर रहने वाले मित्र या स्नेही से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। वाद विवाद से दूर रहना ही आपके लिए ठीक रहेगा।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। ऑफिस या व्यवसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों के साथ की गई मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण उपहार स्वरुप मिलेंगे तथा वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपको पैसों का लेन-देन न करने की सलाह दी जाती है। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने के चक्कर में आप आफत को गले लगा बैठें।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास पर्यटन का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *