जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज आप अपने बुद्धि व ज्ञान का उपयोग करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के सभी दरवाजे खोल लेंगे, जिसके कारण आप अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। आज आप अपनी कार्यकुशलता से अपने सभी मुद्दों को आसानी से हल कर लेंगे। आज आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। यदि लंबे समय से आपको कोई मानसिक तनाव चल रहा था, तो उसमें भी आज राहत होगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपकी अपने कार्यों के प्रति सक्रियता बढेगी। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अपने काम का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता हैं। आज आप अपने परिवार में किसी जमीन संबंधी मुद्दे पर अपने पिताजी और अपने अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सामाजिक सम्मेलनों में जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप सायंकाल के समय अपने किसी परिजन के घर घूमने जा सकते हैं। नौकरी में आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है यदि उन्होंने विदेश में पढ़ाई करने के लिए किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसमें उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है, लेकिन आज आपको अपने घर परिवार में किसी से भी ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी है, क्योंकि आपको उन उम्मीदों के पूरा ना होने पर परेशानी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं, लेकिन आज आपका मन कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी करेगा, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी ही करें।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपके सामने आने की हिम्मत नहीं करेंगे। नौकरी में आपका परिश्रम ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बेहतर होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना रहेगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज सर्दी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिस वजह से दिन का कार्यक्रम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहतर होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक दबाव रहेगा, जिससे मानसिक शांति का अभाव हो सकता है। कार्य और व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आपका दिन बेहतर जाएगा और आप सभी चुनौतियों का डट कर सामना कर पाएंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन एक ऐसा समय लेकर आएगा, जो आपको किए हुए कार्यों का अच्छा फल प्रदान करेगा। आमदनी में जहां एक ओर बढ़ोतरी होगी, वहीं महिला सहकर्मियों अथवा महिला बॉस का साथ आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। जिससे आप की पांचों उंगलियां घी में रहेंगी और आप काफी हद तक आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। कार्यों में बिजी रहेंगे, जिसकी वजह से दिन कब गुजर जाएगा, हालांकि परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा और आपको सुख की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतें नहीं तो समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज के दिन मानसिक तनाव को खुद पर हावी होने से रोकना ही आपके लिए बेहतर होगा, खर्चे बढ़े हुए रहेंगे और शारीरिक रूप से भी आप थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति आ सकती है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए बेहद कमजोर है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें और बीमारियों से बच कर रहें। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। धन का निवेश करने से बचना चाहिए। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ हद तक आपको सुखों की प्राप्ति होगी। प्यार के मामलों में आज का दिन सामान्य बीतने वाला है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिला-जुला असर लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चमत्कारिक रूप से प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहने से आपका खुद का मन भी उतना प्रसन्न नहीं होगा, जितना होना चाहिए। विरोधियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अपने खर्चों पर नियंत्रण पाना आवश्यक है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आप अपने विरोधियों को धूल चटाएंगे, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता और वाकपटुता के कारण आप कार्यक्षेत्र में अपनी सफल उपस्थिति दर्ज कराएंगे और इसकी वजह से आपको तारीफ भी मिलेगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने से आपका मन खिला-खिला रहेगा। लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा संजीदा रहना आवश्यक होगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आप किसी कारणवश अपने परिवार से दूर जा सकते हैं, जिससे उनके साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने रोमांस से अपने प्रियतम को खुश रखेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी, दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव रह सकता है और नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *