जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहेगा। आज आप अपने बिजनेस में बहुत लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, जिसके कारण आज आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज आपको अपने परिवार की वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेकर यदि कहीं पर आप निवेश करेंगे,तो वह आपको भरपूर लाभे अवश्य देगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने का रास्ता मिलेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह से संबंधित कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको व आपके परिवार के सदस्यों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज आप किसी को धन उधार दे, तो बहुत ही सोच विचार कर दे, क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज समाज में अच्छी छवि बनाने से सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रम में धन खर्च कर सकते हैं। आपको अपने धन को फिलहाल जहां पर है, वहीं पर रहने दे, कहीं और निवेश न करें। विद्यार्थियों को नया ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा। यदि आपकी माताजी को कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा, लेकिन व्यापार ने आज आपको आंशिक धन लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आज आप उसे पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती हैं। आप अपने व्यापार के लिए किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि संतान के व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज यदि आप किसी भूमि व भवन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए ही लाभदायक रहेगी। आज आपको ज्यादा खुले दिल से धन खर्च करने से बचना होगा, क्योंकि यदि आपने ऐसा किया, तो आपको धन की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आपके घर के अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें आपका कुछ दिन भी व्यय होगा। व्यापार में भरपूर लाभ होने से आज आपका मन प्रसन्न चित्त रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने व्यापार में नई योजनाओं को चलाने के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आप अपनी संतान के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और वह आपसे नाराजगी जता सकते हैं। यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी नई योजना में निवेश करेंगे, तो उसके लिए आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो आपका कार्य लटक सकता है। घर में आज किसी सदस्य से आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण करना होगा। यदि प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। सायंकाल के समय आपके भाइयों से यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा है,तो वह सुलझेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज आपके द्वारा किए गए निर्णय से परेशानी हो सकती है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा और आज आपको अपनी शान व शौकत पर कुछ धन खर्च करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु इसे देखकर आपसे ईष्या करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने महत्वपूर्ण सामान की सुरक्षा करनी होगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कई चुनौतियों का एक साथ सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। यदि वह आये, तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं, इसलिए आज आप जो भी कार्य करें, मन में अच्छा सोचकर करें। यदि संतान के भविष्य से संबंधित निवेश करने का मन बनाया है तो फिर भी दिल खोल कर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यदि भाइयों में कोई विवाद पनप रहा है, तो आज आप उसे किसी परिजन की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन काफी लंबे समय से चल रही परेशानियों को समाप्त करेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिसके कारण उनके समर्थन में भी इजाफा होगा। यदि आपका अपने किसी मित्र से लंबे समय से मिलने का मन कर रहा था, तो वह आज आपके सामने आ सकता है। जीवनसाथी को भी आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आज आप बुद्धि व विवेक से कार्य लेंगे,तो वह आपको भरपूर लाभ देगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए अधिक मेहनत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप उसमें उत्तम लाभ पा पाएंगे, लेकिन मन के अनुकूल लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज व्यस्तता के बीच भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को संकट में डाल सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम गरम रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यदि लापरवाही की तो यह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि संतान को किसी व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए कुछ समय के लिए रुक जाएं। परिवार में आज किसी बात पर आपको सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। शाम के समय आज आप अपने माता-पिता से बातचीत में व्यतीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *