India Pakistan Tension: सरकार के आदेश के अनुसार भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने लोगों को अगले आदेश तक वाघा-अटारी सीमा के रास्ते लौटने की अनुमति दे दी है। इसके पहले पाक्स्तिानी को 30 अप्रैल तक की समयसीमा तय की गई थी। नवीनतम आदेश में कहा गया, ‘आदेश की समीक्षा की गई और कुछ संशोधन के अनुसार अब यह आदेश दिया जाता है कि पाकिस्तानी नागरिकों को उचित मंजूरी के साथ अगले आदेश तक अटारी स्थित एकीकृत जांच चौकी से भारत से पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जा सकती है।’
अब तक जा चुके पाकिस्तानी
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद से छह दिनों में 55 राजनयिकों और उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों सहित 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा पार करके भारत छोड़ चुके हैं। पाकिस्तान से 1,465 भारतीय भारत आए हैं। देश छोड़ने संबंधी अनुसार जिसमें 25 पर्यटकों और एक कश्मीरी स्थानीय व्यक्ति को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।
निर्धारित समय सीमा से ‘कोई भी पाकिस्तानी न रह जाए’
इसी दौरान सरकार ने सार्क वीजा रखने वालों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया था। इसी प्रकार मेडिकल वीजा रखने वाले नागरिकों के लिए समय सीमा 29 अप्रैल थी। पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर ही संपर्क किया और कहा कि कोई भी पाकिस्तानी निर्धारित समय सीमा से आगे भारत में न रह जाए।
पहलगाम हमले के कारण सख्ती
बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस घाटी में यह पर्यटकों पर किया गया सबसे बड़ा हमला था, हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव है। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता भी स्थगित कर दिया है।
इसे भी पढ़ें :- PM Modi: तीन राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास