परिवहन मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय, ओपन जिम, पुस्तकालय भवन व डिजिटल लाइब्रेरी का किया लोकार्पण

Ballia: जिले में पहुंचे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। ग्राम पंचायत मझौली (बजहां) में प्राथमिक विद्यालय, ओपन जिम, एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकालय भवन व माँ भगवती डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी के लिए जरूरी है। एक शिक्षित युवा ही देश के विकास को गति दे सकता है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल ग्राम पंचायत के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसी क्रम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने शंकरपुर–मझौली मार्ग का विधि-विधानपूर्वक शिलान्यास किया। कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा एवं जनहित को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान भाजपा नेता खड़क बहादुर तिवारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, अनिल पांडेय, जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, मंडल अध्यक्ष दीनबंधु मौर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पूना सिंह, ग्राम प्रधान मझौली प्रतिभा तिवारी, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।

रविदास जयंती के कार्यक्रम में हुए शामिल

बलिया: परिवहन मंत्री रविदास जयंती पर उनके मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि समाज में समानता और सद्भाव के प्रणेता, महान संत रविदास जी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कहा संत रविदास जी ने अपने विचारों और कार्यों से समाज में व्याप्त भेदभाव और सामाजिक विद्वेष को मिटाने का संदेश दिया। उनकी वाणी ने प्रेम, समानता और मानवता का दीप जलाया। सद्भाव, समानता और समरसता पर आधारित उनकी शिक्षाएँ सदैव हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *