हार्ट अटैक से बचने के लिए इन आदतों को जीवन में करें शामिल

स्वास्थ्य। दिल से संबंधित बीमारियों और हार्ट अटैक ने इस साल लोगों में दहशत मचा रखा है। बहुत कम उम्र में ही लोग हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। हार्ट अटैक की सबसे बड़ी वजह लाइफस्टाइल का शिथिल हो जाना है। इसकी शुरुआत हाई ब्लड से हो जाती है। लेकिन अधिकांश लोगों को पता ही नहीं रहता है कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्‍या है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दुनिया भर में करीब 1.28 अरब लोगों का बीपी बढ़ा हुआ है लेकिन दुर्भाग्य से इनमें से 46 प्रतिशत को पता भी नहीं है कि उन्हें ब्लड प्रेशर की बीमारी है।

जब किसी अन्य समस्याओं का इलाज कराने जाते हैं, तब उन्हें पता चलता है कि उनका बीपी बढ़ा हुआ है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक करीब 70 करोड़ लोग बीपी का इलाज भी नहीं कराते हैं। इसलिए बीपी की जांच कराना जरूरी है। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर हम 20-30 साल की उम्र से ही अपनी आदतों में कुछ सुधार कर लें जिंदगी भर हार्ट अटैक के जोखिमों से छुटकारा मिल सकता है।

मामूली चीजों को न करें नजरअंदाज:-  

यंग एज में हार्ट से संबंधित जितने भी मरीज होते हैं, उनमें कुछ चीजें बहुत ही आम होती है। ये लोग अपने शरीर में हो रही दिक्कतों को नजरअंदाज कर देते हैं। जैसे अगर इंफेक्शन हुआ, बैक पेन हो, पॉश्चर में दिक्कत हुई, तनाव है, तो ऐसी स्थिति में उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ये छोटी-छोटी गलतियां उनके लिए भारी पड़ जाती है। इसलिए उन्हें अपने डेली रूटीन में कुछ चीजों को शामिल करना जरूरी है।

20 साल की उम्र से ही डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें:-

1.तनाव से रहें दूर-  

आजकल के जीवन में तनाव और अवसाद कम उम्र से ही शुरू हो जाता है। इसकी वजह से शरीर के अंदरुनी हिस्से में सूजन बनने लगती है। सूजन कई बीमारियों की जड़ है। सूजन और तनाव अलग चीज नहीं है। अगर तनाव या डिप्रेशन होगा तो शरीर के अंदर सूजन भी होगा। इसलिए तनाव पूरे शरीर पर असर करता है। ऐसे में तनाव और डिप्रेशन को भगाना स्वस्थ रहने की सबसे जरूरी आदत है। इसके लिए सोने के पैटर्न को बदलें और पर्याप्त नींद लें और हमेशा खुद को व्यस्त रखें।

2.गतिशील रहे:-  

आजकल के जीवन में मोबाइल पर दुनिया सिमटती हुई नजर आती है। इससे शरीर में चर्बी बढ़ती है और कई बीमारियां शुरू हो जाती है। इसलिए रोज बाहर घूमिए, चलिए, वॉक कीजिए। हर दिन एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल कीजिए। शरीर अगर गतिहीन रहेगा तो खून की नलियों में ब्लॉकेज होना शुरू होगा और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाएगा।

3.हेल्दी डाइट लीजिए:-

20-30 साल से पहले बाहर की जितनी गंदी चीजें खाई है, उसे अब छोड़ दीजिए। अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। हेल्दी चीजों का मतलब है फूड जितना नेचुरल होगा, फायदा उतना ही ज्यादा होगा। हमेशा सीजनल फूड का सेवन करें। तली-भुनी, प्रोसेस्ड और सैचुरेटेड फूड से दूर रहे। ये सब हार्ट अटैक को बढ़ाता है। साबुत अनाज, अंकुरित अनाज, ताजे फल और सीजनल सब्जियां हेल्दी डाइट की पहचान है। इन सबका सेवन हार्ट अटैक से बचाएगा। अगर चाहें तो इसके लिए प्रोफेशनल की मदद लें।

4.स्मोकिंग, अल्कोहल से दूरी:-

अपने जीवन से गंदी आदतों को निकाल दें। 30 के बाद सिगरेट, शराबको हाथ भी न लगाएं। स्मोकिंग और अल्कोहल कई बीमारियों की जड़ है। इसलिए बचपन से ही इन दोनों चीजों को हाथ न लगाएं।

5.एक्सरसाइज:-
20 साल के बाद से ही एक्सरसाइज की आदत लगा लें। हर रोज 5 हजार से 10 हजार कदम चलें। 30 से 45 मिनट तक एक्सरसाइज करें। स्पोर्ट्स गतिविधियों में भाग लें। हर तरह से खुद को व्यस्त रखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *