30 लाख कारीगरों का बदला भाग्य! प्रशिक्षण से लेकर ऋण और बाजार तक मिल रही मदद

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा स्कीम के तहत कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण, टूलकिट, ऋण सहायता, डिजिटल प्रोत्साहन और बाजार तक पहुंच जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. करीब तीन साल पूरे होने वाले हैं और योजना ने अब तक 30 लाख लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन का टारगेट हासिल कर लिया है. बुधवार को जारी फैक्टशीट में योजना की प्रगति से जुड़ी यह जानकारी दी गई.

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत अब तक 24.37 लाख से अधिक कारीगरों को बुनियादी कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इसके अलावा 18.16 लाख से अधिक कारीगरों को टूलकिट प्रदान की गई हैं. कारीगरों को कच्चा माल खरीदने, औजारों को बेहतर बनाने और अपने कारोबार का विस्तार करने में मदद देने के लिए करीब 5,316 करोड़ रुपये के 6.19 लाख से अधिक ऋण मंजूर किए गए हैं.

योजना के तहत डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए भी लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. अब तक 8.11 लाख से अधिक लाभार्थियों को डिजिटल प्रोत्साहन दिया गया है. इसके तहत 42 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है.

देशभर में 1,500 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम और शिविर, 50 से अधिक कार्यशालाएं, 82 व्यापार मेले, 37 राज्य स्तरीय प्रदर्शनियां और 50 से अधिक फ्लैश मॉब आयोजित किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:-UP में किरायेदारों के लिए राहत, अब रेंट पर मकान, दुकान या गोदाम लेना हुआ आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *