अगर आप भी सुबह उठते ही करते है ये गलती, तो हो जाए सावधान…

स्‍वास्‍थ्‍य। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। शरीर के बेहतर स्वास्थ्य का निर्माण करना एक सतत प्रक्रिया है, जिसके लिए आपको सुबह से लेकर रात तक प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है।

हमारी दिनचर्या को बनाया ही इसी तरह से गया है, जो इसमें निरंतर हमारी मदद करती रहती हैं, हालांकि आपके सेहत पर दिनचर्या में होने वाली गड़बड़ी नकारात्मक असर डाल सकती है। सुबह उठने के साथ और रात में सोने तक, हम क्या करते हैं और इन सबका सीधा असर हमारे सेहत पर पड़ता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सुबह उठते ही दांतों की सफाई करना बहुत आवश्यक माना जाता है। मुंह में रात भर में कई तरह के बैक्टीरिया पनपते हैं, जो हमारे दांतों और मसूड़ों को क्षति पहुंचा सकते हैं, ऐसे में इनकी नियमित साफ-सफाई करते रहना आवश्यक होता है।

यही कारण है कि सभी लोगों को सुबह सबसे पहले ब्रश करने की सलाह दी जाती है, हालांकि कुछ लोगों की बेड-टी और अन्य दूसरी कई आदतें होती है, जिसके कारण वह ब्रश नहीं करते हैं। आप की भी अगर ऐसी आदत है, तो सावधान हो जाइए….

बैक्टीरिया को कारण दांतों को नुकसान- आपको बता दें कि जिन लोगों की सुबह ब्रश करने की आदत नहीं होती है, उनके मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया पनपने का जोखिम होता है। ऐसे में दांतों की सफाई न करने से ये बैक्टीरिया मसूड़ों के साथ आपके दांतों के बीच में प्लाक बनाना शुरू कर देते हैं। इस स्थिति में दांतों में सड़न, दाग लगने, रक्तस्राव और सूजन की समस्या हो सकती है।

पीरियोडोन्टल रोग का खतरा- आप यदि अपने दांतों की अच्छे से रोजाना साफ-सफाई नहीं करते हैं, तो इसके कारण कई तरह के रोग विकसित हो सकते हैं। पीरियोडोन्टल डिजीज ऐसी ही एक समस्या है। आपको बता दें कि यह रोग दांत के जड़ों को कमजोर कर देती है, जिससे दांत हिलने लगते है और उसे निकालने की जरूरत पड़ सकती है।

मनोरोगों का खतरा- अपमें दांतों की समस्याएं डेमेंशिया जैसे मनोरोगों के खतरे को भी बढ़ा सकती हैं। इस बात की तरफ शोध इशारा करते हैं कि जिन लोगों को डेमेंशिया होती है, उनमें दांतों के क्षय से संबंधित समस्याओं का जोखिम भी अधिक हो सकता है।

पेट की दिक्कतें- यदि आप भी सुबह बिना ब्रश किए कुछ खाते है, तो सावधान हो जाइए। बिना ब्रश किए कुछ भी खाने-पीने से रात भर मुंह में बने बैक्टीरिया और प्लाक पेट में जा सकते हैं, जिसके कारण पेट से संबंधित समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। दांत रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि बिना मुंह और दांतों की अच्छे से साफ-सफाई के कुछ भी खाने-पीने की आदत आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *