इन राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट…

नई दिल्‍ली। देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश ने तेजी पकड़ ली है। कुछ राज्यों को जहां इस बारिश से राहत मिल रही है तो कई राज्यों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि देश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है साथ ही विभाग ने कहा कि भारी बारिश से कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है। आइए जानते हैं कि किन-किन राज्यों पर बाढ़ का खतरा है…

इन राज्यों में बाढ़ की चेतावनी:-
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, गोवा,कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। गोदावरी और कृष्णा नदी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है। वहीं पूर्वी राज्यों की बात करें तो उत्तर बिहार में बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है।

उत्तरी बिहार में बाढ़ का खतरा:-
भारत-नेपाल सीमा पर पिछले कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार बढ़ने के कारण उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों में कोसी, कमला बलान, बागमती, महानंदा और परमान जैसी लगभग सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक पटना, बेगूसराय, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सुपौल और सहरसा जिला के कुछ गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार:-
यूपी के मथुरा, कासगंज, एटा, इटावा, आगरा, महोबा, झांसी, हाथरस, जौनपुर, भदोही, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और औरैया में बारिश की संभावना है।

बिहार के इन  जिलों में बारिश के आसार:-
बिहार के 10 जिलों बेगूसराय, पटना, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगडिया, भागलपुर, मुंगेर एवं बांका, किशनगंज में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *