2024 में पहला मानव मिशन गगनयान होगा लॉन्च

नई दिल्‍ली। अंतरिक्ष के लिए 2024 में भारत का पहला मानव मिशन गगनयान लॉन्च होने की संभावना है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बताया कि गगनयान में जाने वाले अंतरिक्ष यात्री बैंगलूरू में मिशन विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि बिना चालक दल के ‘जी1’ मिशन को 2023 की अंतिम तिमाही में लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है, इसके बाद 2024 की दूसरी तिमाही में दूसरे मानव रहित ‘जी2’ मिशन को रवाना किया जाएगा। 2024 की चौथी तिमाही में मानव मिशन लॉन्च होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *