ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन…

नई दिल्ली। आप खुद ही घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपना ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई कर सकते हैं। कोरोना काल के चलते सरकार ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए आपको अपनी आयु सीमा एवं गाड़ी की डिटेल्स सहित कई अन्य जानकारियां भरनी होंगी। डॉक्यूमेंट्स के सही पाए जाने पर आपका एप्लीकेशन स्वीकार कर लिया जाएगा। सबसे पहले आपको ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट https://parivahan.gov.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आपको ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको ड्राइविंग लाइसेंस रिलेटेड सर्विस पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहां आपको अपने राज्य को चुनना होगा। आप जैसे ही स्टेट सेलेक्ट कर लेंगे इसके बाद ये आपको एक नए पेज पर ले जाएगा, जहां आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। इन ऑप्शन में से आपको ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू के ऑप्शन का चुनाव करना होगा। ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलकर आएगा। इसमें आपको दस्तावेज जमा करने की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आपको सबमिट करना होगा। अब आपको इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी जानकारी खाली दिए गए बॉक्स में भरनी होगी। जानकारी भरने के साथ ही आपको अपने मांगे गए दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा।

डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आपको अपनी स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करना होगा। इसके बाद नया पेमेंट का पेज खुल जायेगा। यहां आपको 350 रुपये अप्लाई शुल्क देना होगा। ये धनराशि जमा करने के लिए आपको ऑनलाइन पेमेंट मोड का इस्तेमाल करना होगा। सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आप सबमिट पर क्लिक करें, जिसके बाद एक रिसीप्ट जेनेरेट हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *