">

24 को नामांकन करेंगी द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति यानी देश के सर्वोच्च पद के लिए 18 जुलाई को वोटिंग है। भाजपा ने उड़ीसा की आदिवासी महिला नेता और झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है वहीं विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून 2022 को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। एनसीपी चीफ शरद पवार ने बताया कि, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होना है। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 29 जून है।

झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं मुर्मू:-
ओडिशा की रहने वाली 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल भी रह चुकी हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मुर्मू के नाम का एलान करते हुए कहा कि इस बार पार्टी नेताओं के बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि इस बार चुनाव के लिए पूर्वी भारत से कोई, महिला और आदिवासी होना चाहिए।

द्रौपदी मुर्मू अगर यह चुनाव जीतती हैं, तो वे राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। उनसे पहले नीलम संजीव रेड्डी देश के सबसे युवा राष्ट्रपति रहे थे।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट:-
द्रौपदी मुर्मू  को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कई नेताओं ने उनको शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया कि “मुझे भरोसा है कि द्रौपदी मुर्मू हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू ने अपना जीवन समाज की सेवा व गरीबों, दलितों तथा हाशिए पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *