दही के साथ न करें इन चीजों का सेवन, स्किन से लेकर पेट तक में होती है दिक्कत

स्वास्थ्य। दही पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, आयोडीन, पौटैशियम, फॉस्फोरस आदि प्रचूर मात्रा में होते हैं। दही दूध से फर्मेंटेशन द्वारा बनता है। इसलिए इसमें गुड बैक्टीरिया अरबों में होते हैं। ये गुड बैक्टीरिया शरीर के लिए बेहद आवश्‍यक होते हैं। लेकिन दही को कुछ चीजों के साथ मिलाकर खाने से नुकसान हो सकता है। आयुर्वेद में दही और मछली का एक साथ सेवन वर्जित माना गया है। क्योंकि दही और मछली को विरूद्ध आहार कहा जाता है। इसलिए दोनों को एक साथ खाने से कई तरह के नुकसान होते हैं। आइए जानते हैं दही के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए-

 1. मछली:- दही के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। दही और मछली में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है लेकिन दोनों प्रोटीन में अंतर है। दोनों में अलग-अलग प्रकार के प्रोटीन होते हैं। दोनों तरह के प्रोटीन को एक साथ खाने से डाइजेशन में समस्या हो जाती है। इससे एसिडिटी बनती है और गैस की समस्या हो सकती है। डाइजेशन सही से नहीं होने के कारण अग्निबंध हो सकती है जिसके कारण बाद में स्किन पर रैशेज निकल सकते हैं।

2. ऑयली फूड:- दही के साथ ऑयली फूड जैसे कि पराठा, भठूरे, पूरी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे डाइजेशन की समस्‍या हो सकती है। पूरा दिन लेजीनेस फील होता रहता है।

3. आम:- दही के साथ आम भी खाने की सलाह नहीं दी जाती है। इसे एक साथ खाने से पेट फूल जाता है और बहुत अधिक गैस बनने लगती है। चूंकि आम की तासीर गर्म होती है और दही की ठंडी, इसलिए जब दोनों को एक साथ खाते हैं तो डाइजेशन की दिक्कत होती है। इससे स्किन पर रेशेज आ सकते हैं। दोनों को एक साथ मिलाकर खाने से टॉक्सिन भी बन सकता है।

4. प्याज:- आम की तरह प्याज की तासीर भी गर्म होती है। वहीं दही कुलेंट का काम करता है। दोनों को एक साथ खाने से एलर्जी, एक्जिमा, सोरिएसिस और रैशेज भी निकलने लगते हैं।

5. दूध:- दही और दूध को एक साथ मिलाने से एसिडिटी, हार्टबर्न और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *