दिल्ली के हर जिले में खोला जाएगा एक साइबर थाना

नई दिल्ली। कोरोना काल व उसके बाद दिल्ली में साइबर अपराध की वारदातों में बेहताशा वृद्धि हुई है। साइबर स्टॉकिंग, मॉफिंग, ब्लैकमेलिंग, अकाउंट हैकिंग आदि साइबर अपराध में 67 फीसदी की बढ़ोत्तरी। साइबर अपराध शाखा पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस अब हर जिले में साइबर पुलिस स्टेशन खोलने जा रही है। केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने साइबर थाने खोलने की अनुमति दे दी है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर थाने खोलने को लेकर दिल्ली सरकारी ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। संभवत: अगले सप्ताह तक साइबर थाने खुल जाएंगे। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि साइबर थाने खोलने के लिए दिल्ली पुलिस विशेष पहल करने जा रही है। दिल्ली पुलिस में 15 जिले हैं। उन्होंने बताया कि हर जिले में एक साइबर थाना खोला जाएगा। इस तरह दिल्ली में 15 साइबर थाने खोल जाएंगे। इन थानों में थानाध्यक्ष होगा। हर थाने में कम्यूटर का जानकार व साइबर अपराध के बारे में जानकारी रखने वाला स्टाफ रखा जाएगा। इन थानों में साइबर अपराध अपराध से जुड़े विशेषज्ञ रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब साइबर अपराध से पीड़ित को कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। वह इन थानों में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिलें में स्थित जिस बिल्डिंग में जगह होगी उस जगह पर साइबर थाना खोला जाएगा। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार साइबर पुलिस स्टेशन क्षेत्रीय पुलिस स्टेशनों से पूरी तरह अलग होंगे और यहां का स्टाफ पूरी तरह से साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए ही काम करेगा। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की निगरानी में दिल्ली पुलिस में नई पहल की जा रही है। देवेश श्रीवास्तव की देखरेख में इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *