CM Yogi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. बता दें कि लखनऊ में सीएम योगी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि महिला आरक्षण बिल गिरना चीर हरण जैसा है. ऐसे में उन्होंने ये भी कहा कि हम कह सकते हैं कि आधी आबादी के मन में विपक्ष के नारी विरोधी आचरण के बारे में भारी आक्रोश है और ये आक्रोश कांग्रेस, राजद, TMC, DMK, सपा और अन्य दलों के खिलाफ देखने को मिल रहा है जो कि इस पाप के भागीदार थे.
इस मामले को लेकर सीएम योगी ने कहा कि हम कह सकते हैं कि ये आक्रोश इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल जो इस पाप में भागीदार थे उनके प्रति देखने को मिल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ था लेकिन जब सामाजिक और महिला संगठनों ने मांग कि 29 में लागू हो तब प्रधानमंत्री ने इसके लिए प्रयास किया और तक जाकर यह बात चर्चा में आई और यह स्पष्ट किया कि 2011 में जनगणना हुई उसके तहत अनुपात में बढ़ेगा लेकिन जो दृश्य दिखा वो भरी सभा में द्रोपदी के चीर हरण का दृश्य था.
धर्म के आधार पर आरक्षण देने की उठी थी मांग
इसके साथ ही CM योगी ने ये भी कहा कि याद कीजिए कि जब भारत का संविधान तैयार किया जा रहा था, तब धर्म के आधार पर आरक्षण देने की भी मांग उठी थी. बता दें कि उस समय, सभी पक्षों ने एकमत होकर इसका विरोध किया था. इतना ही नही बल्कि इंडिया गठबंधन को आधी आबादी से माफी मांगनी चाहिए, लेकिन आधी आबादी उन्हें माफ नहीं करेगी. नारी शक्ति के जो कदम उठाए जाएंगे एनडीए उनके साथ खड़ा है.
पीएम मोदी ने ट्रिपल तलाक पर लगाया प्रतिबंध- सीएम योगी
इसे लेकर सीएम योगी का कहना है कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रिपल तलाक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया तब ट्रिपल तलाक के खिलाफ बनाए गए कानून का भी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगियों ने विरोध किया था. उन्होंने बताया कि कांग्रेस को देश में सबसे अधिक समय तक शासन करने का अवसर प्राप्त हुआ लेकिन नारी, गरीब, युवा और किसान के लिए किसी भी अच्छे प्रोग्राम को आगे नहीं बढ़ा पाए.
इसे भी पढ़ें :- खेती को ही बनाना है बिजनेस तो उगाएं ये फसलें, किसानों के लिए है फायदे का सौदा