खेती को ही बनाना है बिजनेस तो उगाएं ये फसलें, किसानों के लिए है फायदे का सौदा

High-profit business model : आजकल खेती सिर्फ गुजारा करने का जरिया नहीं रह गई है. बता दें कि आज के समय में यह एक हाई-प्रॉफिट बिजनेस मॉडल बन चुकी है. ऐसे में अगर आप भी ट्रेडिशनल खेती से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं. तो ऐसी कई फसलें हैं जो महज 60 से 90 दिनों में तैयार होकर आपको तगड़ा मुनाफा दे सकती हैं. अगर जरूरत है तो बस सही समय पर सही फसल के चुनाव की.

बता दें कि अगर आप कम समय में ज्यादा कमाई की सोच रहे हैं. तो मूंग की खेती एक स्मार्ट चॉइस हो सकती है. माना जाता है कि यह फसल लगभग 60-70 दिनों में पककर तैयार हो जाती है. ऐसे में इसकी खासियत की बात करें तो यह मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को भी बढ़ाती है. कम पानी और कम लागत में यह किसानों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है.

जानकारी के मुताबिक, सब्जियों के बिजनेस में खीरा और ककड़ी हमेशा डिमांड में रहते हैं. इसके साथ ही गर्मी के सीजन में इनकी खपत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और साथ ही ये फसलें महज 45 से 50 दिनों में फल देने लगती हैं. इस दौरान समय और मार्केट की डिमांड को समझते हुए आप इनकी अगेती खेती करते हैं. तो मंडियों में आपको बहुत ही शानदार रेट मिल सकते हैं.

बता दें कि उड़द की दाल की मार्केट वैल्यू हमेशा ऊंची रहती है. क्‍योंकि इसकी खेती में रिस्क भी काफी कम होता है. यह फसल भी 70 से 80 दिनों के भीतर कटाई के लिए तैयार हो जाती है. सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसे आप दूसरी फसलों के साथ इंटरक्रॉपिंग के तौर पर भी उगा सकते हैं. जिसकी वजह से आपकी एक्स्ट्रा इनकम पक्की हो जाती है.

इसके साथ ही कम लागत में बंपर मुनाफा चाहिए तो तोरई और लौकी जैसी बेल वाली सब्जियां जरूर लगाएं. माना जाता है कि ये फसलें बहुत तेजी से फैलती हैं और 2 महीने के अंदर मार्केट में बेचने लायक हो जाती हैं. ऐसे में अगर आप अच्छी क्वालिटी के हाइब्रिड बीजों का इस्तेमाल करते हैं. तो पैदावार इतनी जबरदस्त होगी कि आप इन्हें बेचकर अच्छी बचत कर पाएंगे.

इतना ही नही बल्कि हरे धनिए और पालक की खेती को लोग अक्सर छोटा समझते हैं. लेकिन उन्‍हें यह नहीं पता होता कि शॉर्ट टर्म बिजनेस के लिए ये बेस्ट हैं. धनिया महज 30-40 दिनों में तैयार हो जाता है और शादियों के सीजन में इसके दाम आसमान छूने लगते हैं. छोटी सी जमीन पर भी इन्हें उगाकर आप हर महीने रोटेशन में मोटी कमाई कर सकते हैं.

इसके साथ ही बात करें तरबूज और खरबूज की तो, आजकल किसान भाई तरबूज और खरबूज की खेती से लाखों कमा रहे हैं. बता दें कि जायद के सीजन में यह फसल 80 से 90 दिनों का समय लेती है. अगर आप मल्चिंग तकनीक और ड्रिप इरिगेशन का सही तालमेल बिठा लें. तो एक ही सीजन की कमाई आपकी साल भर की मेहनत वसूल कर देगी. यह बिजनेस माइंडसेट वाली खेती है.

इसे भी पढ़ें :- गूगल ने किया Personal Intelligence का नया रोलआउट, अब AI पढ़ेगा आपके Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *