Chandrayaan-3: चांद पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग, पीएम मोदी बोले-धरती पर संकल्प, चांद पर साकार

chandrayaan 3 live stream isro: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मिशन चंद्रयान-3 की आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई।  इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने यान को उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। इस अंतरिक्ष अभियान पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुईं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मिशन को दक्षिण अफ्रीका से लाइव देख रहे थे। प्रधानमंत्री 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग में हैं। वे वहीं से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इस पल को देख रहे थे। इसरो की सफलता पर उन्होंने कहा कि ये ये विकसित भारत का क्षण है। हमने धरती पर संकल्‍प लिया और चांद पर साकार किया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *