स्विफ्ट सिस्टम से बाहर हुआ रूस का सेंट्रल बैंक….

दुनिया। रूस पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने और आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। रूस के कुछ बैंकों को स्विफ्ट सिस्टम से बाहर किया गया है। रूस के सेंट्रल बैंक को भी स्विफ्ट सिस्टम से बाहर किया गया। उसकी 63,000 करोड़ डॉलर की संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रतिबंध इस हफ्ते से लागू हो जाएंगे।

इससे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि प्रतिबंध नहीं लगाने पर अंतिम विकल्प तीसरा विश्वयुद्ध शुरू करने का बचेगा। ईयू आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन के अनुसार प्रतिबंधों से रूसी बैंक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन नहीं कर पाएंगे, जिससे उसके आयात-निर्यात पर असर पड़ेगा। रूसी अर्थव्यवस्था को तबाह करने की उम्मीद जताई, हालांकि तेल-गैस का वित्तीय लेन-देन अलग रखा, इनसे रूस को 40 फीसदी राजस्व मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *