BSE Odisha Result: ओडिशा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी

ओडिशा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ओडिशा आज कक्षा 10वीं या HSC का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी छात्र कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे BSE ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट  चेक कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक http://www.bseodisha.ac.in/पर क्लिक करके भी अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

बता दें कि इस वर्ष 97.05 फीसदी लड़किया तथा 95.75 फीसदी लड़कों ने 10वीं की परीक्षा पास की।

ऐसे करें चेक 

BSE ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइटों bseodisha.ac.in या bseodisha.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे विवरण दर्ज करें।
BSE Odisha 10th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए BSE Odisha 10th Result 2023 को सहेजें और डाउनलोड करें।

 

वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइटों bseodisha.ac.in और bseodisha.nic.in पर छात्र 5676750 पर SMS भेजकर भी अपना स्कोर चेक कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *