बॉक्‍स ऑफिस पर कायम रहा ‘बिंबिसार’ का जलवा

मनोरंजन। साउथ सिनेमा की महज एक भाषा में रिलीज हुई फिल्म ‘बिम्बिसार’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बनी ‘बिंबिसार’ एक फैंटसी एक्शन फिल्म है, जो सिर्फ तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी कल्याण राम मगध के राजा की भूमिका में हैं। फिल्म को रिलीज हुए महज तीन दिन हुए हैं और इन तीनों दिनों में ही फिल्म ने अपने बजट की आधी कमाई कर ली है।

पहले वीकएंड पर हुई शानदार कमाई:-
बॉक्स ऑफिस पर  नंदमुरी कल्याण राम की फिल्म बिंबिसार ने शानदार शुरुआत के साथ वीकएंड पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म ने पहले दिन अच्‍छी ओपनिंग करते हुए 8.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 6.60 करोड़ रुपये की कमाई की और वीकएंड पर 7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 22 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। 40 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने अपने पहले वीकएंड ही बजट से आधी कमाई कर ली है।

बिम्बिसार’ ने अपने शानदार कलेक्शन से पैन इंडिया फिल्म ‘सीता रामम’ को कड़ी टक्कर दी है। दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सीता रामम’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई थी। लेकिन कमाई के मामले में ‘बिम्बिसार’ आगे निकल गई है। इस फिल्म ने जहां 20 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया है तो वहीं, हिंदी, तमिल, तेलुगू में रिलीज हुई ‘सीता रामम’ तीन दिन में महज 13.79 करोड़ रुपये ही कमा पाई है, जो पैन इंडिया होने के मुताबिक काफी कम है।
एक्शन, ड्रामा, फैंटेसी, पीरियड मूवी ‘बिम्बिसार’ का निर्देशन मल्लीदी वशिष्ठ ने किया है और इस फिल्म में नंदमुरी कल्याण राम के अलावा कैथरीन ट्रेसा, संयुक्ता मेनन और प्रकाश राज की भी अहम भूमिका है। फिल्म में 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से मगध के राजा बिंबिसार की यात्रा को दिखाया गया है। साथ ही टाइम ट्रेवल के साथ फिल्म की कहानी आधुनिक दुनिया में भी आ जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *