भारत के पास बैडमिंटन और हॉकी में स्‍वर्ण जीतने का मौका

स्पोर्ट्स। भारत को अब तक राष्‍ट्रमंडल खेल 2022 में 55 पदक मिल चुके हैं। इसमें 18 स्वर्ण 15 रजत और 22 कांस्य पदक हैं। आज भारतीय खिलाड़ियों के पास छह और पदक जीतने का अवसर है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विक चिराग की जोड़ी स्वर्ण पदक प्राप्‍त कर सकती है। टेबल टेनिस में शरथ कमल के पास स्वर्ण और साथियान के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है।

इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम भी स्वर्ण पदक जीत सकती है। राष्ट्रमंडल खेलों में आखिरी दिन भारत को कम से कम पांच पदक मिलना तय है। ऐसे में भारत के पदकों की संख्या 60 तक पहुंचेगी, लेकिन साथियान ने जीत हासिल की तो भारत राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुल 61 पदक जीत सकता है।

जानें आज भारत का पूरा शेड्यूल:-

बैडमिंटन
महिला एकल फाइनल, पीवी सिंधु बनाम मिशेल ली, दोपहर 1:20 बजे
पुरुष एकल फाइनल, लक्ष्य सेन बनाम एनजी यंग, दोपहर 2:10 बजे
पुरुष युगल फाइनल, चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम सीन/बेन, दोपहर 3 बजे

टेबल टेनिस 
पुरुष एकल कांस्य पदक मैच, साथियान बनाम पॉल ड्रिंकहॉल
पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच, शरथ कमल बनाम लियाम पिचफोर्ड, शाम 4:25 बजे

हॉकी 
पुरुष टीम फाइनल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 5 बजे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *