सावधान! फिर मिला XE का मामला…

अहमदाबाद मुंबई के बाद अब गुजरात में कोविड-19 के नए वैरिएंट XE का मामला सामने आया है। गुजरात में जिस व्यक्ति में यह वैरिएंट पाया गया है, वह 13 मार्च को कोरोना संक्रमित मिला था। भेजे गए नमूने की जांच में पता चला कि वह एक्सई वेरिएंट से संक्रमित है।

आपको बता दें कि कोविड-19 का ये यह वैरिएंट ओमिक्रोन की तुलना में 10 गुना अधिक संक्रामक है, लेकिन घातक नहीं है। वायरोलॉजी के विशेषज्ञों का मानना है कि यह दो वेरिएंट के म्यूटेशन से बना नया वेरिएंट खुद अपने आप खत्म हो जाएगा।

अब तक ba2 को कोरोना वायरस रूपों में सबसे अधिक संक्रामक माना गया है। प्रारंभिक अध्ययनों के अनुसार ‘XE’ वैरिएंट की ba2 की तुलना में 9.8% की वृद्धि दर है और जांच के दौरान इसकी पहचान करना भी मुश्किल है। इसलिए इसे स्टील्थ वेरिएंट कहा जाता है। वहीं WHO का कहाना है कि बदलाव के बाद जो नया रूप बना है, वह पहले वाले रूपों की तुलना में अधिक संक्रामक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *