Afghanistan Flood: अफगानिस्तान में कुदरत का कहर जारी, बाढ़ से 31 की मौत, 41 लापता

Afghanistan Flood: अफगानिस्तान में भारी बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। देश में पिछले 72 घंटे में बाढ़ से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 74 लोग घायल हो गए हैं वहीं, 41 लोग लापता बताए जा रहे है। तालिबान के नेतृत्व वाले प्राकृतिक आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने बताया कि बाढ़ के कारण 250 मवेशियों की भी मौत हो गई है।

इसी बीच तालिबान के नेतृत्व वाले मैदान वर्दक प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख फैज़ुल्लाह जलाल ने बताया कि शनिवार को प्रांत के कई जिलों में आई बाढ़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। जिन्‍हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, ‘अब तक हमें 30 से अधिक शव मिले हैं और कहा जा रहा है कि कुछ अन्य लापता हो गए हैं। 15 लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.’ वहीं बाढ़ से प्रभावित लोगों ने तालिबान और मानवीय संगठनों से उन्हें आश्रय और अन्य बुनियादी जरूरतें प्रदान करने का आग्रह किया है।

इस गंभीर हालात को देखते हुए मैदान वर्दक के निवासी मोहम्मद हसन ने कहा कि तालिबान के प्रांतीय गवर्नर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन उनके साथ एक कमजोर टीम थी। उन्‍होंने कहा कि ’12 घंटे बीत गए लेकिन हमें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। प्रांतीय गवर्नर आए लेकिन उनके साथ बहुत कमजोर टीम थी। उन्‍होंने कहा कि घटना बड़ी है लेकिन इसके अनुसार प्रतिक्रिया नहीं दी गई।’

तालिबान के नेतृत्व वाले प्रांतीय गवर्नर बख्तियार माज ने कहा कि वे बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भोजन और आश्रय सहायता पर काम कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि ‘हमने अभी उनके लिए भोजन और आश्रय सहायता पर विचार किया है। आपदा प्रबंधन मंत्रालय, लोक निर्माण मंत्रालय और गृह मंत्रालय की हमारी टीमें अपने रास्ते पर हैं। हम सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।’

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *