Aditya L1: आदित्य एल1 ने अंतरिक्ष में ली सेल्फी, तस्वीरों में नजर आ रहा अद्भुत दृश्य

india solar mission: दो सितंबर को लॉन्‍च हुए भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल-1 के सूरज के करीब पहुंचने से पहले इसरो ने इसके कैमरों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि सौर मिशन आदित्य एल1 ने अंतरिक्ष में एक सेल्फी ली है। जिसे इसरो ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस सेल्फी में आदित्य एल1 के कई उपकरण नजर आ रहे है। यह सेल्फी आदित्य एल1 में लगे कैमरे में कैद हुई है। इसके अलावा भी आदित्य एल-1 से इसरो ने इसी के तहत चार सितंबर को पृथ्वी और चांद की दो खूबसूरत तस्वीरें ली हैं।  इन तस्वीरों को भी इसरो ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

 

आपको बता दें कि आदित्य एल1 को दो सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। जो 128 दिन की अंतरिक्ष की यात्रा पूरी करने के बाद आदित्य एल1 पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन पॉइंट के हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। आदित्य एल1 पर लगे पेलोड सूरज के रहस्‍यों का अध्ययन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *