Aditya-L1: सफलता पूवर्क लॉन्च हुआ ‘आदित्य एल-1’, लैग्रेंजियन बिंदु पर होगा स्थापित

ISRO Solar Mission Aditya-L1 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’ को आज सुबह 11.50  मिनट पर प्रक्षेपित कर दिया है। ‘आदित्य एल-1’  प्रक्षेपण PSLV-C57 रॉकेट से किया गया। पीएसएलवी आदित्य-एल1 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा। जहां से आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान अपने लिक्विड एपोजी मोटर्स के शक्तिशाली इंजनों का उपयोग करके कई बार अपनी कक्षा को बढ़ाएगा। जो इसे आदित्य-एल1 को अपने गंतव्य तक- लगभग 15 लाख किमी। दूर लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी का 1/100वां हिस्सा है। वहीं, इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि सूर्य मिशन को सटीक त्रिज्या तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *