जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में भी आज किसी महिला के कारण तनाव हो सकता है, इसलिए किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान को किसी नौकरी को दिलवाने में आप व्यस्त रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपनी बुद्धि व विवेक से जिस भी निर्णय को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने किसी सगे संबंधी से धोखा मिल सकता है, इसलिए आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य करें।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन उसके लिए आपको संयम बरतने की आवश्यकता होगी, इसलिए आज आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य अथवा निर्णय को लेने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, तो वह उनसे अत्यधिक लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बनाएंगे, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह पूरा नहीं हो सकेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज के दिन आपको किसी भी वाद-विवाद में पडने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आज परिवार के सदस्यों में कोई भी आपसी वाद-विवाद हो, तो उसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा और यदि आपको पहले से कोई रोग है और उसके कष्टों में आज वृद्धि होगी, तो उसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा, नहीं तो भविष्य में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों के आंखों का तारा बनेंगे, जिसके कारण उनकी तरक्की होगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपके सामने आने की हिम्मत नहीं करेंगे। नौकरी में आपका परिश्रम ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बेहतर होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना रहेगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज सर्दी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिस वजह से दिन का कार्यक्रम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहतर होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक दबाव रहेगा, जिससे मानसिक शांति का अभाव हो सकता है। कार्य और व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आपका दिन बेहतर जाएगा और आप सभी चुनौतियों का डट कर सामना कर पाएंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन एक ऐसा समय लेकर आएगा, जो आपको किए हुए कार्यों का अच्छा फल प्रदान करेगा। आमदनी में जहां एक ओर बढ़ोतरी होगी, वहीं महिला सहकर्मियों अथवा महिला बॉस का साथ आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। जिससे आप की पांचों उंगलियां घी में रहेंगी और आप काफी हद तक आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। कार्यों में बिजी रहेंगे, जिसकी वजह से दिन कब गुजर जाएगा, हालांकि परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा और आपको सुख की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतें नहीं तो समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज के दिन मानसिक तनाव को खुद पर हावी होने से रोकना ही आपके लिए बेहतर होगा, खर्चे बढ़े हुए रहेंगे और शारीरिक रूप से भी आप थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति आ सकती है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए बेहद कमजोर है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें और बीमारियों से बच कर रहें। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। धन का निवेश करने से बचना चाहिए। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ हद तक आपको सुखों की प्राप्ति होगी। प्यार के मामलों में आज का दिन सामान्य बीतने वाला है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिला-जुला असर लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चमत्कारिक रूप से प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहने से आपका खुद का मन भी उतना प्रसन्न नहीं होगा, जितना होना चाहिए। विरोधियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अपने खर्चों पर नियंत्रण पाना आवश्यक है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आप अपने विरोधियों को धूल चटाएंगे, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता और वाकपटुता के कारण आप कार्यक्षेत्र में अपनी सफल उपस्थिति दर्ज कराएंगे और इसकी वजह से आपको तारीफ भी मिलेगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने से आपका मन खिला-खिला रहेगा। लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा संजीदा रहना आवश्यक होगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आप किसी कारणवश अपने परिवार से दूर जा सकते हैं, जिससे उनके साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने रोमांस से अपने प्रियतम को खुश रखेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी, दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव रह सकता है और नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *