पुलिस ने इनामियां बदमाश के पोस्टर काे किया चस्पा

गाजीपुर। नन्दगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की नकेल कसने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय ने हमराहियों के साथ 50000 (पच्चास हजार) का पुरस्कार घोषित अपराधी बनारसी यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी गौरहट थाना खानपुर का पोस्टर बस रेलवे स्टेशन व क्षेत्र के अन्य स्थानों पर चिपकाया। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय ने बताया कि 23 फरवरी 2015 को कमलेश यादव व देवलास यादव की थाना क्षेत्र के देवकली ब्लॉक तिराहे पर जमीनी विवाद को लेकर उस समय हत्या कर दी गयी। जब दोनों जनपद गाजीपुर की कोर्ट स अपने मुकदमे की पैरवी कर अपने घर वापस जा रहे थे। दोनो ज्यो ही ब्लॉक तिराहे पर उतरे कि पहले से घात लगाये बदमाशो ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। जिसमे कृष्ण देव यादव निवासी पौटा कोतवाली सैदपुर ने 6 लोगो को नामजद किया था, जिसमे उक्त दोनों की हत्या में बनारसी यादव का नाम प्रकाश में आया था। तभी से पुलिस उसे पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाये हुए है। यह शातिर किस्म का अपराधी है, नन्दगंज थाने के अतिरिक्त अन्य अन्य थानों में भी इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। यह पुलिस को चकमा देने में माहिर हैं, हत्या के बाद से अब तक पुलिस इसे नही पकड़ पायी तभी से यह फरार चल रहा है। पुलिस बनारसी यादव की तलाश कर रही है, किन्तु पुलिस के हाथ खाली है। उन्होंने ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से बनारसी यादव पर 4 फरवरी 2021 से 50000 का इनाम घोषित किया गया है। जो भी बनारसी यादव को पुलिस के हाथों पकड़वायेगा उसे यह रकम दी जाएगी साथ ही सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *