अगस्त में शुरू होगा खुर्रमनगर फ्लाईओवर का निर्माण

लखनऊ। खुर्रमनगर फ्लाईओवर का निर्माण अगस्त में शुरू हो सकता है। इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन जून में कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 180 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। वहीं 18 महीने में फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने की तैयारी है। इसके बाद रिंगरोड पर करीब 45 हजार वाहनों को ट्रैफिक से राहत मिल जाएगी। कुकरैल फ्लाईओवर की तरफ क्लोवर लीफ लेन का निर्माण दूसरे चरण में यहां किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे डिवीजन के अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे जून में पूरा कर लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद अगले दो महीने में निर्माण शुरू कराने की योजना है। हमारी कोशिश है कि टेड़ीपुलिया फ्लाईओवर की तरह इसे भी समय से पूरा कर लिया जाए। दिसंबर 2022 तक ऐसे में यह बनकर ट्रैफिक के लिए तैयार हो जाएगा। यह फ्लाईओवर खुर्रमनगर चौराहा और सेक्टर-25 चौराहा के ऊपर से गुजरेगा। इससे वाहनों को दोनों चौराहों पर नहीं फंसना होगा। चौराहों पर अंडरपास भी बनाए जाएंगे जिससे स्थानीय ट्रैफिक प्रभावित नहीं हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *