Dhurandhar-2: रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और ये देखते ही देखते बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. वहीं फैंस इस ब्लॉकबस्टर के सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज़ होने वाली है. उससे पहले फैंस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. कहा जा रहा कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार, 6 मार्च को रिलीज हो रहा है. हालांकि रणवीर सिंह ने अब फ्राइडे को एक पोस्ट शेयर कर धुरंधर 2 के ट्रेलर की सही रिलीज़ डेट और टाइम को कंफर्म किया है.
कब रिलीज होगी ट्रेलर
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर फिल्म का एक धमाकेदार पोस्टर जारी किया, जिसमें वे हाथ में बंदूक लिए बेहद गुस्सैल और इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं . पोस्टर के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज किया जाएगा. रणवीर ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘तैयार हो जाओ’ ट्रेलर कल आउट 7 मार्च सुबह 11:01 बजे’. धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज.’
धुरंधर 2: रनटाइम, कास्ट और प्रोडक्शन डिटेल्स
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर पार्ट 2 का रनटाइम लगभग 3 घंटे 55 मिनट होने की उम्मीद है, जो लगभग चार घंटे है. हालांकि, फिल्म का सही रनटाइम बड़े पर्दे पर आने के बाद ही पता चलेगा. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी लीड रोल में हैं. इसे ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियो और B62 स्टूडियो के तहत प्रोड्यूस किया है.
इसे भी पढ़ें:-दुनिया के कुछ अनसुलझे रहस्य, जिनका अभी तक नही मिला जवाब!