Bank Job 2026: अगर आप बैंक में अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग टेक्निकल और प्रोफेशनल पदों पर 275 वैकेंसी निकाली हैं. इसमें IT ऑफिसर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और रिस्क मैनेजर जैसे कई पद शामिल हैं. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 23 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
योग्यता
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में बीटेक किया हो. इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए.
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी. उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 30, 35 व 45 वर्ष निर्धारित की गई है.
परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से विषय से संबंधित सवाल, रीजनिंग, बैंकिंग और सामान्य जागरूकता विषय से 100 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे. यह परीक्षा 90 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी. परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है. इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों का इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अलग-अलग रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा. एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये निर्धारित किया गया है. बगैर रजिस्ट्रेशन फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
कैसे करें अप्लाई
- ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर आपको जाना होगा.
- यहां Recruitment सेक्शन में आपको संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन नजर आएगा. इसपर क्लिक करने के बाद Click Here to Apply Online के लिंक पर जाएं.
- यहां ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म का लिंक ibpsreg.ibps.in पर खुल जाएगा.
- रजिस्ट्रेशन डिटेल्स क्रिएट करने के लिए आपको अपनी बेसिक सी कुछ जानकारियां भरनी होंगी.
- इसमें अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को सबसे ध्यान से भरें. परीक्षा, एडमिट कार्ड, सेलेक्शन संबंधित सभी डिटेल्स के लिए आपको इसी के जरिए संपर्क किया जाएगा.
- अब लॉगइन करके बाकी का फॉर्म भी ध्यान से भर दें. सभी बॉक्स में सही जानकारी ही भरें.
- अपना कलरफुल फोटोग्राफ 4.5×3.5cm में आपको अपलोड करना होगा. फोटो में आपका चेहरा बिल्कुल साफ नजर आना चाहिए.
- फाइल का साइज 20kb से 50kb के बीच होना चाहिए. इससे ज्यादा साइज की फाइल अपलोड नहीं होगी.
- अपने हस्ताक्षर ब्लैक इंक में करें. जिसका फाइल साइज 10kb -20kb के बीच हो.
- अब बाएं अंगूठे का निशान भी 20kb-50kb के बीच अपलोड करें.
- डॉक्यूमेंट में आपको हैंड रिटन डिक्लेरेशन भी अपलोड करनी होगी. जो इंग्लिश में लिखी हो. फाइल का साइज 50kb से 100kb के बीच होना चाहिए.
- हस्ताक्षर और हैंड डेक्लेरेशन कैपिटल लेटर्स में नहीं होने चाहिए. अगर हुए तो अस्वीकार हो जाएंगे.
- इसके बाद कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें:-धुरंधर-2 के ट्रेलर रिलीज की तारीख कन्फर्म, नए पोस्टर में दिखा रणवीर का गुस्सैल अंदाज