Dev kohli: दिग्गज गीतकार देव कोहली का 82 वर्ष की उम्र में निधन, उम्र संबंधी बीमारियों से थे ग्रस्ति

 dev kohli passed away: बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्‍मी जगत के दिग्गज गीतकार देव कोहली का आज 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। आपको बता दें कि देव कोहली एक मशहमर गीतकार थे। उन्‍होंने अपने करियर के दौरान सौ से अधिक सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने लिखे। इसके साथ ही देव ने अनु मलिक, राम लक्ष्मण, आनंद राज अनाद, आनंद मिलिंद और जैसे संगीत निर्देशकों के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया था। बता दें कि अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके मुंबई के लोखंडवाला के घर पर दोपहर दो  बजे से रखा जाएगा। वहीं, उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवरा श्मशान गृह में किया जाएगा।

उम्र संबंधी बीमारियों से जंग लड़ रहे थे देव कोहली

जानकारी के मुताबिक, गीतकार देव कोहली लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जंग लड़ रहे थे। जिनका आज देहान्‍त हो गया। देव कोहली के निधन की पुष्टि करते हुए उनके मैनेजर प्रीतम शर्मा ने कहा कि ”कोहली पिछले कुछ महीनों से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे, जिसके बाद शनिवार की सुबह उनका देहांत हो गया।” उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

100 से अधिक फिल्मों के लिए लिखे गाने 

आपको बता दें कि देव कोहली ने अपने करियर के दौरान 100 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए सुपरहिट गाने लिखे थे। उन्होंने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के ‘कबूतर जा जा’, ‘आजा शाम होने आई’, जैसे बेहतरीन गाने लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने ‘लाल पत्थर’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘बाजीगर’, ‘जुड़वा 2’, ‘मुसाफिर’, ‘इश्क’, ‘शूट आउट ऐट लोखंडवाला’, ‘टैक्सी नंबर 911’ जैसी फिल्मों के लिए भी गाने लिखे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *