National Film Award: पंकज त्रिपाठी को मिला नेशनल अवॉर्ड, भावुक हो बोले- दुर्भाग्य से यह मेरे लिए शोक का समय

69th National Film Awards 2023: सिनेमा के लिहाज से देश के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 का लंबे समय के इंतजार के बाद की ऐलान किया जा चुका है। आपको बता दें कि में इस बार बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी को फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद पंकज इमोशनल हो गये।

पंकज त्रिपाठी ने नेशनल अवार्ड जीतने के बाद एक वीडियो जारी कर कहा कि “दुर्भाग्य से यह मेरे लिए दुखद और शोक का समय है। अगर बाबूजी आसपास होते तो वे मेरे लिए बहुत प्रसन्न होते। जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, तो उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ और वह बहुत खुश थे। यह राष्ट्रीय पुरस्कार मैं उन्हें और उनके जज्बे को समर्पित करता हूं। उन्‍होंने कहा कि इन दिनों अपने गांव में पूरे परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहा हूं। पिताजी का काम क्रिया खत्म होने के बाद फिर मुंबई जाऊंगा।

 

आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं और गोपालगंज के बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी को पहले भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। वहीं, हाल ही में इनकी OMG-2 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज होने के बाद बीते 21 अगस्त की दोपहर में पंकज त्रिपाठी के पिता स्वर्गीय बनारस त्रिपाठी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। पिता के निधन होने की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी उसी रात गोपालगंज के बेलसंड गांव पहुंचे और पिता को कंधा देकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *