Bhooth Bangla Trailer: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है और यह किसी शानदार विंटेज राइड से कम नहीं है जो हंसी, डर और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर है. एक जबरदस्त कहानी और सुपर फनी मोमेंट्स के साथ यह ट्रेलर असली ‘लाफ्टर रायट’ है, जो यह साबित करता है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस क्लासिक कल्ट कॉमेडी का इंतजार करना बिल्कुल वसूल रहा. जहां ‘भूत बंगला’ के टीजर ने सिर्फ माहौल बनाया था, वहीं ट्रेलर वो रंग जमाता नहीं नजर आ रहा है जिसकी उम्मीद की जा रही थी.
पावर-पैक कॉमेडी
मजाक और रहस्य से भरी यह दिलचस्प कहानी सिर्फ प्रियदर्शन ही बना सकते हैं. ट्रेलर यह साबित करता है कि इस तरह की कॉमेडी सिर्फ हॉरर-कॉमेडी जॉनर के दिग्गज ही पेश कर सकते हैं. एक दर्शक के तौर पर, हम इस तरह की फिल्मों और अक्षय कुमार को इस अंदाज में काफी मिस कर रहे थे. फाइनली, ‘भूत बंगला’ उस कमी को पूरा करती दिख रही है और एक पावर-पैक कॉमेडी एंटरटेनर के रूप में उभरने के लिए तैयार है.
‘भूत बंगला’ स्टार कास्ट
अक्षय कुमार की फ़िल्म भूत बांग्ला में कई स्टार्स और दमदार कलाकारों की टीम है, जिसमें तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, स्वर्गीय असरानी, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे नाम शामिल हैं.
‘भूत बंगला’ कब होगी रिलीज?
यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन बाद में धुरंधर 2 की चल रही लहर के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने 16 अप्रैल को रात 9:00 बजे से पेड प्रीव्यू शो ऑर्गनाइज़ किए हैं.
अक्षय कुमार ने पोस्ट कर खुद इस बात की अनाउंसमेंट भी कर दी है. एक्टर ने पोस्ट में लिखा है, ” शाम ढलेगी और दरवाज़ा खुलेगा, 16 की शाम में सबको मज़ा और हॉरर का डबल डोज़ मिलेगा. भूत बंगला पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल 2026, रात 9 बजे से थिएटर में शुरू होंगे.”
इसे भी पढ़ें:-पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन