पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

MPESB Vacancy: पुलिस में भर्ती होने का सपने देख रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश में नई भर्ती आ गई है. एमपी पुलिस ने कॉन्स्टेबल बैण्ड के पदों पर 600 से ज्यादा रिक्तियां निकाली हैं. कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक विसबल (मुख्यालय) पुलिस मुख्यालय भोपाल की तरफ से इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो गया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. 

शैक्षिक योग्यता

एमपी पुलिस आरक्षक (बैण्ड) की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा की परीक्षा अथवा हायर सेकेण्डरी (12वीं) अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. वहीं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी 8वीं कक्षा अथवा समकक्षा परीक्षा उत्तीर्ण होने पर भी फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे. शैक्षणिक अर्हता में कोई छूट नहीं दी जाएगी.

आयुसीमा

19 अप्रैल 2026 को अभ्यर्थी ने न्यूनतम 18 वर्ष की आयुय पूरी कर ली हो और अधिकतम आयु से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. एमपी के पुरुष अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, अन्य प्रदेश के अभ्यर्थियों की उम्र 33 वर्ष तक मान्य होगी. वहीं आरक्षित, श्रेणी एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों की उम्र 38 वर्ष तक होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट देने का प्रावधान किया गया है. विक्रम पुरस्कार से सम्मानित अभ्यर्थियों को उम्र में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है. सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये शुल्क तय किया गया है. इसके अलावा MP ऑनलाइन पोर्टल शुल्क 150 रुपये अलग से देना होगा.

शारीरिक योग्यता

भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं. सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और सीना 81-86 सेमी होना चाहिए. SC और ST वर्ग के लिए लंबाई 165 सेमी और सीना 79-84 सेमी निर्धारित है.वहीं गोरखा, गढ़वाली और कुमाऊं वर्ग के लिए लंबाई 158 सेमी और सीना 76-81 सेमी रखा गया है.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट और बैंड प्लेइंग टेस्ट लिया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल मेजरमेंट, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा.

आवेदन कैसे करें?

1. mponline.gov.in पर जाएं.
2. MP Police Constable Band Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
3. रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें.
4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
5. आवेदन शुल्क जमा करें.
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

इसे भी पढ़ें:-यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेजी से गिरेगा पारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *