UPTET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग ने एडमिट कार्ड डाउनलोड जारी कर दिया है. उम्मीदवार प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है.
परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
UPTET 2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन OMR शीट आधारित मोड में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 तक दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम को 5:00 तक रहेगी.पहले उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी.
क्या-क्या जानकारी करनी होगी चेक?
अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें लिखी जानकारी को ध्यान से चेक कर लें. जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दिशा निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़ ले. अगर किसी भी जानकारी में कोई गलती दिखती है. तो संबंधित विभाग में संपर्क कर सकते हैं.
UPTET पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए?
UPTET क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी होगा. सामान्य वर्ग के लिये 150 में से 90 अंक (60%) और आरक्षित वर्ग SC/ST/OBC/EWS के लिए 150 में से 82 अंक (55%) लागू होंगे.
UPTET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिख रहे UPTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी चुनें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- इसके बाद अभ्यर्थी अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि भरें.
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सिक्योरिटी कोड दर्ज करें.
- अब सर्च या सबमिट पर क्लिक करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- पीडीएफ डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें:-यूपी में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, पहले से और सस्ती हुई बिजली, जुलाई में मिलेगा लाभ