UP Forest Guard Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार आपडेट आया है. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के कुल 708 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि 20 जुलाई 2026 है. बता दें कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए ओर क्या जरूरी योग्यता है, आइए जानते हैं-
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है.साथ ही अभ्यर्थी ने UPSSSC PET-2025 परीक्षा में हिस्सा लिया हो और उसके पास वैध नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड होना चाहिए. बिना PET-2025 स्कोर वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे.
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
शारीरिक दक्षता
सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा एसटी वर्ग के पुरुषों के लिए 160 सेंटीमीटर रखी गई है. महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है. एसटी वर्ग की महिलाओं को इसमें 5 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी.
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान लेवल-2 के तहत नौकरी मिलेगी. शुरुआती वेतन 19,900 रुपये प्रति माह होगा, जो सभी सरकारी भत्तों को मिलाकर 63,200 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकता है.
कैसे होगा चयन?
भर्ती प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले PET-2025 के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा.
इसके बाद उम्मीदवारों की लंबाई, सीना और वजन की जांच की जाएगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 10 किलोग्राम वजन के साथ 25 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 14 किलोग्राम वजन के साथ 14 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित समय में पूरी करनी होगी. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा और उसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी.
फॉर्म फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी से हैं तो उन्हें 25 रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी. एससी/एसटी/पीएच कैंडिडेट्स के लिए भी यही आवेदन शुल्क है.
ऐसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
- संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म खोलें.
- सभी जरूरी जानकारी (व्यक्तिगत व शैक्षिक) सही-सही भरें.
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें.
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें:-ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी दिया इस्तीफा