इसरो में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, जानें वैकेंसी डिटेल्स

ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. ISRO की टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के तहत तकनीकी, वैज्ञानिक और अन्य सपोर्ट स्टाफ के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती और क्या है योग्यता?

  • टेक्नीशियन-बी के लिए संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
  • टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा चाहिए.
  • साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए संबंधित विषय में फर्स्ट क्लास ( may be 60%+) के साथ B.Sc. डिग्री चाहिए.
  • लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए के लिए लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री चाहिए.
  • कुक-ए के लिए संबंधित कार्य का अनुभव होना आवश्यक है.

आयु सीमा 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष तय की गई है. उम्र की गणना 20 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना है?

अलग-अलग पदों के लिए आवेदन शुल्क भी अलग तय किया गया है. टेक्निकल असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए कुल 750 रुपये शुल्क देना होगा. इसमें आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग फीस दोनों शामिल हैं. टेक्नीशियन-B, ड्राफ्ट्समैन-B और कुक-A पदों के लिए कुल 500 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है. ISRO ने बताया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार प्रोसेसिंग फीस वापस कर दी जाएगी.

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी. इसके बाद जिन पदों पर जरूरत होगी, वहां स्किल टेस्ट कराया जाएगा. अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले ISRO की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं.
  • वहां होमपेज पर दिए गए ISTRAC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां सही-सही भरें.
  • अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • आखिरी में फॉर्म सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें:-उत्तराखंड शिक्षा विभाग में कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद खाली, तबादलों के लिए विभागीय प्रस्ताव भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *