उत्तराखंड शिक्षा विभाग में कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद खाली, तबादलों के लिए विभागीय प्रस्ताव भेजा

Uttarakhand: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादलों की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। शासन की मंजूरी के बाद तबादला आदेश जारी होने की संभावना है।

 

शिक्षा विभाग में कई वरिष्ठ पद खाली होने के कारण प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी की जा रही है जिसमें तबादलों के लिए विभागीय प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इस पर अनुमोदन के लिए फाइन विभागीय मंत्री के पास भेजी है। शासन के अनुमोदन के बाद तबादलों का आदेश जारी किया जाएगा।

बता दे कि शिक्षा विभाग में कई अधिकारियों के पद खाली है जिससे माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल सती भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जबकि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक का पद पिछले काफी समय से खाली है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल सती के पास इसका अतिरिक्त प्रभार है। उनके पास समग्र शिक्षा में अपर राज्य परियोजना निदेशक का पद भी है।

उनकी सेवानिवृत्ति के बाद विभाग में निदेशक के तीन में से दो पद खाली हो जाएंगे। जबकि अपर राज्य परियोजना निदेशक का पद खाली हो जाएगा। शिक्षा विभाग में अपर निदेशक के 10 में से पांच पद और संयुक्त निदेशक के 23 में से अधिकतर पद खाली हैं। उच्च स्तर पर अधिकारियों की कमी की वजह से कुछ जूनियर अधिकारियों को भी प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *