HPCL में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन बड़े पदों पर निकली बंपर भर्ती

HPCL Recruitment 2026: अगर आप एक अच्छी और सुरक्षित नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती जारी की है इसमें अलग-अलग फील्ड के उम्मीदवारों को मौका मिल रहा है, इसलिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है. आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 25 मार्च 2026 तक जारी रहेगी.

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है. उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग डिग्री, फुल टाइम डिप्लोमा, MBA, CA, CMA या लॉ डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कुछ पदों के लिए फायर सेफ्टी में डिप्लोमा या संबंधित फील्ड का अनुभव भी जरूरी हो सकता है.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है. सामान्य तौर पर यह 25 से 43 साल के बीच रखी गई है. अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

एचपीसीएल की इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की जाएगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को समूह कार्य और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा. कंप्यूटर आधारित परीक्षा मई 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है.

आवेदन कैसे करें
  • इस भर्ती में जो भी कैंडिडेट्स अप्लाई करना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाएं.
  • अब Our Current Openings में Recruitment of Officers 2026 में Click Here fo Apply के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें.
  • लॉगइन के बाद अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, जेंडर, जन्मतिथि, आईडी प्रूफ, एड्रेस की डिटेल्स ध्यान से भर दें.
  • डॉक्यूमेंट अपलोड वाले सेक्शन में अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें.
  • कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरें और प्रिंट आउट निकालकर सब्मिट कर दें.

इसे भी पढ़ें:-सिक्किम में बैक टू बैक भूकंप के दो झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *