Fake Websites: ऑनलाइन शॉपिंग हो या बैंक का काम, आज सब कुछ एक क्लिक पर होता है. लेकिन इसी आसानी के साथ साइबर ठगी का खतरा भी बढ़ गया है. ठग Amazon, SBI, सरकारी योजनाओं जैसी असली साइट्स की हूबहू नकली वेबसाइट बना रहे हैं, जो देखने में बिल्कुल असली लगती हैं.जैसे ही आप वहां अपना पासवर्ड, कार्ड नंबर या OTP डालते हैं, खाता खाली. तो नकली साइट को कैसे पहचानें? बस एड्रेस बार में ये 2 चीजें देख लीजिए.
1. HTTPS और ताले का निशान देखना है जरूरी
हर वेबसाइट खोलते ही ऊपर URL दिखता है. असली और सुरक्षित वेबसाइट के लिंक की शुरुआत हमेशा HTTPS से होती है. इसमें ‘S’ का मतलब है Secure. इसका मतलब आपका डेटा एन्क्रिप्टेड है और हैकर बीच में चोरी नहीं कर सकता.अगर लिंक में सिर्फ HTTP है और S गायब है, या एड्रेस बार में ‘Not Secure’ या लाल चेतावनी दिख रही है, तो वहां भूलकर भी बैंक डिटेल न डालें. HTTPS के बगल में एक छोटे ताले (Lock Icon) पर क्लिक करके आप उसका सिक्योरिटी सर्टिफिकेट भी चेक कर सकते हैं.
2. डोमेन नेम की स्पेलिंग और एक्सटेंशन पर नजर रखें
ठग अक्सर Typosquatting करते हैं. यानी स्पेलिंग में इतना छोटा बदलाव कि पकड़ में न आए. जैसे amazon.in की जगह arnazon.in (m की जगह rn) या amaz0n.in (o की जगह 0).
एक्सटेंशन देखना भी जरूरी है
- असली सरकारी साइट हमेशा .gov.in या .nic.in पर खत्म होती है
- असली बैंक साइट्स का अपना ऑफिशियल डोमेन होता है
- अगर सरकारी योजना या बैंक के नाम पर .xyz, .online, .com-offer जैसी साइट खुले तो 100% फर्जी है.
इन 3 बातों से बचें ठगी से
- WhatsApp, SMS, Email में आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें, खासकर छोटे किए गए (bit.ly) लिंक पर.
- गूगल पर सर्च करने के बजाय बैंक/सरकारी साइट का नाम सीधे ब्राउजर में टाइप करें.
- गूगल में सबसे ऊपर आने वाले Sponsored Ads अक्सर फर्जी होते हैं, सीधे क्लिक न करें.
इसे भी पढ़ें:-गमले में उगाएं ये 7 सब्जियां, सर्दियों में घर बैठे मिलेगी ताजी सब्जी!